August 14, 2026
image (1)

मीठापुर के निकट कार टच होने के विवाद में परसाबाजार के सर्किल इंस्पेक्टर मसूद हैदरी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर किसी सरकारी कार्य से डीएसपी सदर-2 के कार्यालय जा रहे थे। बताया जाता है कि मीठापुर के पास उनकी सरकारी कार दूसरी कार से टच हो गई। इसके बाद दूसरी कार में सवार युवती ने कथित तौर पर इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी का पीछा किया और आगे जाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही युवती ने इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें गाड़ी से नीचे उतार दिया
इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। घटना के दौरान सरकारी कार्य से संबंधित केस डायरी और जरूरी जांच कागजात छीन लिए जाने का भी आरोप है। सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में इंस्पेक्टर ने किसी तरह केस डायरी और सरकारी कागजात वापस लिए। थानेदार मनेका रानी ने बताया कि इस मामले में अभी किसी तरह का केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, मसूद हैदरी ने कहा कि वह सरकारी कार्य से डीएसपी के कार्यालय जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की स्टेशन डायरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *