November 12, 2026
55869_1372579_dranaddsfssdadssddxssddscfsdgts_updates

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। लंबे समय से टल रही यह फिल्म अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोगों ने फिल्म के एक्शन और कहानी की तारीफ की, वहीं सलमान के एक संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, ट्रेलर के एक दृश्य में सलमान चीनी सैनिक से बातचीत करते हुए कहते हैं, “चलो इसे ठीक करते हैं, ब्रो। पीस आउट।” युद्ध जैसे तनावपूर्ण माहौल में उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज वाले संवाद को कई दर्शकों ने अटपटा बताया है। इस संवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना सलमान के पहले वायरल हुए संवाद “सोनम, इट्स डन, ब्रो” से भी की।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि सैन्य तनाव की स्थिति में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है। वहीं, कुछ यूजर्स ने फिल्म के संवाद लेखन और उसे मंजूरी देने वालों की आलोचना की। कुछ लोगों ने तो सलमान को अभिनय से संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली।

गौरतलब है कि ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *