May 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-18 at 10.29.07 AM

बिहार की राजधानी पटना अहम खबर सामने आई. हाई-सिक्योरिटी माने जाने वाले बेउर जेल में देर रात अचानक भारी पुलिस बल के साथ मेगा छापेमारी की गई, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पटना पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल परिसर के अन्दर कैदियों के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया. जेल के अंदर कैदियों के वार्ड में तलाशी ली गई.
तलाशी अभियान शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे शुरू हुआ. जब लगभग 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जेल को चारों ओर से घेर लिया. पटना के सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल के अंदर हड़कंप मच गया और कैदियों के बीच हलचल तेज हो गई. ऑपरेशन में कई डीएसपी, अलग-अलग थानों की पुलिस, और BMP के महिला और पुरुष जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *