मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पंचायत के वार्ड 13 में मंगलवार की सुबह अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की टीम ने दो ठिकानों पर छापा मारा। आठ से दस गाड़ियों में ईडी अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में मंगलवार की सुबह चार बजे के आस पास ही समसा गांव के आस पास आ गई थी और लोकेशन ट्रेस कर झप्पू साह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा और उसके पड़ोसी स्व पंकज ठाकुर के पुत्र अविनाश के घरों पर एक साथ आ धमकी।
छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारी कभी कभार मोबाइल पर बात करते बाहर आ जा रहे थे लेकिन सुबह से ही बाहर खड़े मीडिया कर्मियों को कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। छापेमारी खत्म होने के बाद अविनाश ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप एवीएटर से जुड़े मामले में अधिकारियों ने मुझसे पूछताछ की है। बताया जाता है कि अविनाश का भांजा सोनू ठाकुर – पर मनी लाउंड्रिंग का मामला बना है।
उसका पैतृक घर समस्तीपुर जिले के मोरवा ताजपुर है और पिछले कई तलाशी से पहले ईडी ने कहा हमारी भी तलाशी लो तलाशी शुरू करने से पहले अधिकारियों ने अपनी व्यक्तिगत तलाशी की पेशकश की, हालांकि रजनीश कुमार ने इसे अस्वीकार करते हुए ईडी के अधिकारियों को अपने घर की तलाशी करने की अनुमति दे दी। पीएनबी के अधिकारियों तथा ईडी के टीम द्वारा लगभग 11 घंटे की जांच पड़ताल तथा पूछताछ के बाद जांच टीम एक मात्र मोबाइल अपने साथ ले गई है। टीम ने रजनीश कुमार की रियल मी जीटी नियो 25 जी को जब्त किया है। वर्षों से पश्चिम बंगाल के सिलिगुडी में रहता है और इस मामले का तार उसी से जुड़ा बताया जा रहा है। सोनू करीब दो साल दुबई में भी रहा है और ऑनलाइन गेमिंग कारोबार से वो जुड़ा है। सोनू अपने ननिहाल समसा आते जाते रहता था और उसके संपर्क में रजनीश व अविनाश के अलावा कई अन्य युवक भी थे। सोनू जब भी समसा आता था तो जानने वालों के बीच खूब पैसे खर्च करता था।
