May 4, 2026
BIHAR (2)

रविवार को मागनो स्थित सरोवर हिल्स में ‘द इवेंट लैब’ की ओर से महिलाओं के लिए एक कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना व उन्हें कुकिंग स्किल्स को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था. इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया व उन्होंने अपने-अपने स्टॉल लगा कर अपने कुकिंग स्किल्ड  को प्रदर्शन करते हुए स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में जज की भूमिका में प्रिया कुकरी क्लासेस की संचालक डा. प्रिया गुप्ता थी. उन्होंने प्रतिभागियों के व्यंजनों का मूल्यांकन किया।  इस मौके पर कुकिंग प्रतियोगिता में नेहा सैयद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लीना काबी ने द्वितीय स्थान व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उत्साह व रचनात्मकता का शानदार माहौल देखने को मिला. आयोजक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।इस मौके पर लोगों ने सभी प्रतिभागियों के तैयार किए गए कुकिंग की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *