July 28, 2026
image (1)

भागलपुर में सड़क हादसे में नवजात और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पटना से घर लौटते समय हादसा हुआ है। घटना घोघा थाना क्षेत्र के इंग्लिश फरका के पास की है। जानकारी के मुताबिक परिवार स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से घर लौट रहा था। रास्ते में हाइवा से टक्कर हो गई। एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। सात माह के मासूम की इलाज के दौरान जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखा दुबे(44) और मासूम इयारा के तौर पर हुई है। ऋचा दुबे, शिवांश दुबे और प्रगति मिश्रा का इलाज मायागंज में चल रहा है।
ऑटो रिजर्व कर घर जा रहे थे

लालूचक निवासी परिजन शुभम मिश्रा ने बताया कि सभी लोग पटना इंटरसिटी ट्रेन से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से ऑटो रिजर्व कर घोघा जा रहे थे। इंग्लिश फरका के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने रौंद दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक परिवार के अन्य सदस्य भी मायागंज अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *