February 13, 2026
Excel  India

बिरसानगर, जोन नंबर 3 ई, प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में बाल दिवस के मौके पर शिक्षकों की ओर से बच्चों के लिए समर्पित मनमोहक संगीत प्रस्तुति के माध्यम से सही मार्ग चुनने व व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने से संबंधित शिक्षाप्रद बहुआयामी संगीत एवं रोचक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे बच्चों ने खूब सराहा।

स्कूल की प्राचार्या ममता कुमरी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप अपने जीवन में अपने माता-पिता व गुरु की बातों का पालन करते हुए सदैव ईमानदारी व लगन से अगर सपने देखें तो आपको लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।

स्कूल में बच्चों के बीच टॉफियां वितरित की गई. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *