May 25, 2026
BIHAR

जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में गौ माता के लिए भव्य छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया गया. यह कार्यक्रम दुर्गा देवी व दीनदयाल कांवटिया के सौजन्य से जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कराया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लेकर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया व गौ सेवा का पुण्य प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना, आरती व प्रसाद वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं ने गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए समाज में गौ संरक्षण और सेवा का संदेश दिया. गौशाला प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से लोगों में गौ सेवा की भावना जागृत होती है. जो भी श्रद्धालु भविष्य में छप्पन भोग का आयोजन कराना चाहते हैं, वे श्री टाटानगर गौशाला के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. श्री टाटानगर गौशाला समिति ने सभी श्रद्धालुओं व सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर दिलीप गोयल, रामावतार गोयल, अभिषेक भालोटिया, उमेश कांवटिया, सुरेश कांवटिया, चितरमल धूत, संजय देबुका, जवाहर विग, राजकुमार चांडुका, राजकुमार सांघी, कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला, शंकर मित्तल, प्रदीप मित्तल, विजय आनंद मूनका, मनोज गोयल, पंकज पडिय़ा, दिनेश काबरा, राजकुमार भरतिया, प्रदीप देबुका, पवन मस्कारा, प्रदीप कांवटिया, दिलीप कांवटिया, सीमा मूणका, प्रमोद सरायवाला, अनिल नरेड़ी समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *