July 24, 2026
BIHAR

आयकर कर्मचारी महासंघ  बिहार एवं झारखंड का दो दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव हजारीबाग इकाई की मेजबानी में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अमित कुमार ने की। चुनाव प्रक्रिया के बाद आगामी दो वर्षों के लिए 15 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार अविनाश कुमार अध्यक्ष तथा अरुण पांडे पुनः महासचिव निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी बिहार एवं झारखंड के आयकर कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर कार्य करेगी।

सम्मेलन में बिहार एवं झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. डी. सुधाकर राव, प्रधान आयकर आयुक्त संजीव कश्यप, आयकर आयुक्त रिंकू सिंह, अपर आयकर आयुक्त रणजीत कुमार मधुकर तथा उप आयकर आयुक्त अवलोकिता अशोक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय मुख्यालय से ITEF के केंद्रीय अध्यक्ष एम.एस. वेंकटेशन एवं महेंद्र सिंह ठाकुर भी सम्मेलन में शामिल हुए। इसके अलावा ITGOA एवं ITSEWA के पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन को सफल बनाने में हजारीबाग इकाई के राजेश पांडे, आदित्य कुमार, मृणाली मिश्रा, सुरभि वर्मा सहित अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी आयकर कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। जमशेदपुर ने दो प्रमुख पदों पर दर्ज की जीत द्विवार्षिक चुनाव में जमशेदपुर इकाई का भी शानदार प्रदर्शन रहा। अविनाश कुमार महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि जमशेदपुर इकाई के नरेंद्र कुमार कर्ण को संगठन सचिव चुना गया। दोनों के निर्वाचन से जमशेदपुर इकाई के सदस्यों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *