July 23, 2026
image (1)

पटना स्थित पुलिस मुख्यालय, पटना उच्च न्यायालय और सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सरकारी मेल पर आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए यह धमकी दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक ईमेल पर बीते 12 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था।
इसमें पुलिस मुख्यालय सहित पटना के प्रमुख न्यायिक परिसरों को उड़ाने की बात कही गई थी। कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *