June 20, 2026
rajdhani

सीमा शुल्क आयुक्तालय पटना की सीमा’ शुल्क निवारण शाखा के अधिकारियों ने 17 लाख 55 लाख रुपए मूल्य की विदेशी सुपारी जब्त की। सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय को सूचना मिली थी कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से 40 बोरा (3510 किलोग्राम) विदेशी सुपारी दिमापुर से कानपुर के लिए बुक किया गया है। बिहार के रास्ते वगैर किसी वैध कागजात के तस्करी कर सुपारी ट्रेन से कानपुर ले जाई जा रही है। इसके बाद सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर सुपारी ट्रेन से उतारकर सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर ली। यह कारवाई सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण), मुख्यालय पटना के नेतृत्व में अन्य अधीक्षकों एवं निरीक्षकों ने की। फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि उक्त तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *