July 15, 2026
image (4)

धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले में फतहपुर थाने की पुलिस ने यूनियन बैंक शिवहर के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया हैं। संतोष कुमार मूल रूप से झारखंड के रांची के शहर का रहने वाले है। संतोष कुमार के खिलाफ बैंक लोन के नाम पर रिश्वत लेने के बावजूद लोन रद्द करने का आरोप है। शिवहर कोर्ट में कहतरबा निवासी दुकानदार रौशन कुमार द्वारा दर्ज परिवाद के आलोक में कोर्ट के आदेश पर पहली जून 2026 को फतहपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
फतहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम कुमार ने बताया कि जांच में धोखाधड़ी व गबन के कई साक्ष्य मिले है। इसके आधार पर बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है। इधर, बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी के चलते दोपहर 12 बजे तक बैंक का कामकाज ठप रहा। वहीं ग्राहक भटकते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *