November 28, 2026
image (1)

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट से शुक्रवार की शाम एक बंदी हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। आरोपी को साहेबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फरार बंदी की पहचान मिंटू कुमार मलिक के रूप में हुई है। वह जिले के पारू थाना क्षेत्र के रामपुर केशों मालही गांव का रहने वाला है और एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी था।
उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकाते हुए फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा इस पूरे मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी को गुरुवार को पारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा था। इसी दौरान वह हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वकील बोले- पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है

व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जब एक सिपाही हथकड़ी लगाकर कैदी को लेकर जा रहा था।
फिलहाल पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है। कैदी ने हथकड़ी कैसे सरकाई और सुरक्षा में चूक किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *