नेपाल में फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच चीन में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। चीन के सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर यानी CENC ने भूकंप की पुष्टि की है। CENC के मुताबिक, लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र भी लोंगचांग शहर के आसपास बताया गया है।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है।
चीन में भूकंप की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।
सिचुआन प्रांत में पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसी वजह से यहां रहने वाले लोग भूकंप को लेकर पहले से सतर्क रहते हैं। शुक्रवार को आए भूकंप के बाद फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।
