May 15, 2026
SUPROL

वीरपुर (सुपौल) भीमनगर स्थित बीएमपी-12 वीं बटालियन के जवान अमरेंद्र कुमार को 500 रुपये के 123 जाली नोटों के साथ भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया पावर हाउस के समीप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने क्षेत्रीय मंत्री, पुलिस मेंस एसोसिएशन का बोर्ड लगा काले रंग का वाहन (स्कार्पियो) भी जब्त किया है। जाली नोट के साथ पकड़ा गया जवान मधेपुरा जिले के पथराहा वार्ड नंबर-04 का रहने वाला है।

स्कार्पियो (बीआर 01 एफ भी 331) मधेपुरा के चंडीस्थान निवासी सुनील कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। जवान अमरेंद्र कुमा पहले भी जाली नोटों का कर चुका था इस्तेमाल शैलेश ने बताया कि दो दिन पहले भी बीएसपी जवान ने उसे रुपये दिए थे। बैंक जाने पर पता चला कि उसके विए कई नोट जाली हैं। इसके एक दिन पहले अमरेंच ने पेट्रोल पंप पर भी जाली नोट का इस्तेमाल किया था। पंपकसी को भी अमरेंद्र पर ही शक था। यह स्पष्ट हो कटैया निवासी शैलेश कुमार सिंह को एक्सके वेटर्स (खोदाई मशीन) का भाड़ा देने गया था। एक्सकेवेटर्स के मालिक शैलेश ने बताया कि उनकी मशीन बोएमपी में चल रही थी. जिसका पैसा देने अमरेंद्र कुमार आया था।

भीमनगर जाने पर कि अगरेंड ने ही जाली नीट दिए थे, शैलेश ने पुलिस से इसकी शिकायत की। यह भी बताया कि रविवार वह एक्सकेपेटर्स के भाड़े की शेष राशि देने आएगा। पुलिस पहले से मुस्तैद थी। अमरेंद्र के आते ही उसे जाली नोटी के साथ रंगे हाथ दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है और बारीकी से तहकीकात की जा रही है। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त जवान के पास से पांच सौ के जाली नोट प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *