February 22, 2026
KIDNAP

पटना जंक्शन पर मंगलवार को रेल पुलिस ने देवघर से लापता हुई चार बच्चियों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। झारखंड के देवघर स्थित जसीडीह की रहने वाली चारों बच्चियां सोमवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं।

जब वे शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजन उन्हें खोजने लगे। इसी दौरान परिजनों को किसी माध्यम से सूचना मिली कि चारों बच्चियां ट्रेन पकड़कर पटना की तरफ गई हैं। इसके बाद परिजनों ने बच्चियों के बारे में रेल नियंत्रण कक्ष पटना जंक्शन को सूचित किया और फोटो उपलब्ध कराया।

सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना जंक्शन पर चारों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *