August 5, 2026
images (3)

अमेरिका के यूजीन में 5 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की 36 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय दल में 23 पुरुष और 13 महिला एथलीट शामिल हैं, जो कुल 18 स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पुरुष वर्ग में मोहम्मद अशफाक, पीयूष राज (400 मीटर), वेंकटराम रेड्डी मोगाली, उविन आनंद (800 मीटर), अमित कुमार (400 मीटर बाधा दौड़), बसंत और अम्ब्रीश कार्तिकेयन (ऊंची कूद), शाहनवाज खान और जितिन अर्जुनन रमन (लंबी कूद), रॉयशन चंद्रशेखर और धनुष राज मनप्पट्टी (त्रिकूद), निश्चय (डिस्कस थ्रो), आशीष यादव और धरनीधरन थियागराजन (भाला फेंक), नितिन गुप्ता (5000 मीटर रेस वॉक) शामिल हैं।

इसके अलावा अंशु राजक, आदित्य तात्या पिसाल, निवेद कृष्णा ज्योतिप्रकाश, नील समराज और रुद्र सचिन शिंदे पुरुष 4×100 मीटर रिले टीम का हिस्सा होंगे, जबकि रंजीत कुमार, सबीर सैयद और नकुल प्रभु पुरुष 4×400 मीटर रिले में चुनौती पेश करेंगे।

महिला वर्ग में तनु चौधरी (400 मीटर बाधा दौड़), पूजा (ऊंची कूद), अंशु (गोला फेंक), अमानत कंबोज (डिस्कस थ्रो) और पूनम (भाला फेंक) भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी।

महिला 4×100 मीटर रिले टीम में आरती, भावना गणेश कुमार, काजल हीराबाई वाजा, रुजुला अमोल भोंसले और अनन्या सुरेश शामिल हैं, जबकि तहुरा खातून, भूमिका संजय नेहाते और थिया अरुमुगम महिला 4×400 मीटर रिले टीम का हिस्सा होंगी।

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप को युवा एथलीटों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। भारतीय एथलीट इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *