November 6, 2026
image

मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वादी रूपेश कुमार, थाना-करजा द्वारा साइबर थाना में एक आवेदन दिया गया था। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि अभियुक्तों द्वारा वादी को प्रलोभन देकर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया।
इसके बाद उक्त खाते में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर जुड़वाकर, उससे संबंधित एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड प्राप्त कर साइबर ठगी की राशि का लेन-देन किया गया था। इस मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर साइबर थाना कांड संख्या-173/26 दर्ज किया गया। Google Preferred Source CTA
मुजफ्फरपुर:साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया:बैंक खाते पर 5 राज्यों में 6 शिकायतें दर्ज, वैशाली में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
मनोज कुमार | मुजफ्फरपुर1 घंटे पहले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *