मुहर्रम के दौरान वर्दी में एक पुलिसकर्मी का तलवार से करतब दिखाते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
उक्त वीडियो कांटी थाने के एक पुलिसकर्मी का बताया जा रहा है। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि उक्त पुलिसकर्मी की कांटी इलाके में ड्यूटी लगी थी। इसी क्रम में मुहर्रम के दौरान वर्दी में तलवार से करतब दिखाते उनका किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा।
मुजफ्फरपुर के कांटी क्षेत्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वर्दी पहने एक दारोगा मुहर्रम जुलूस के दौरान हाथ में तलवार लेकर करतब करते नजर आ रहे हैं।
यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस अधिकारी का नाम मो. खान उर्फ मुस्तकीम है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
