June 9, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 11.10.47 AM

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बेखौफ चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए पटना जंक्शन पर पदस्थापित टीआई (टीटी) विनोद प्रसाद सिन्हा के फ्लैट को निशाना बनाया और ताला काटकर भीतर घुस गए. घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार घर से बाहर था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने आराम से घर खंगाला और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गए. इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *