May 19, 2026
Ramayana-640x375

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: भाग-1’ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म में ‘रावण’ का किरदार निभा रहे यश ने बताया है कि पहले भाग में उनका और ‘राम’ की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर का आमना-सामना नहीं होगा। इस जानकारी के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान यश ने कहा कि ‘रामायण’ दो भागों में बनाई जा रही है और पहले भाग में राम और रावण की कहानियां अलग-अलग दुनिया में आगे बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि जहां राम अपने सफर पर होंगे, वहीं रावण का अपना अलग साम्राज्य दिखाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह रणबीर कपूर से मिल चुके हैं, लेकिन फिल्म के पहले हिस्से में दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे।

यश ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बीच आपसी सम्मान और समझ ही इस बड़े प्रोजेक्ट की ताकत है। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसी महत्वाकांक्षी फिल्म में सभी का एक ही लक्ष्य है, कहानी को भव्य और प्रभावशाली तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना। ऐसे में कलाकारों के बीच तालमेल बेहद अहम है।

गौरतलब है कि ‘रामायण: भाग-1’ का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं और इसे दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पहली झलक पहले ही दर्शकों को प्रभावित कर चुकी है, और अब इस नए खुलासे के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर भी उत्सुकता बढ़ना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *