May 26, 2026
JAMSEDHPUR (1)

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग हुई जिसमें कमेटी सदस्यों ने यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मांग की कि कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन सम्मानजनक हो. कर्मचारियों के वेतन में टाटा स्टील कर्मचारियों की तरह से 20 से 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करायी जाए। टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बेरमो के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय इंटक के पूर्व महासचिव दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद सिंह वे श्रमिक एकता व अधिकारों के प्रतीक थे, वे मजदूरों की आवाज व श्रमिक हितों के सच्चे प्रहरी थे. साथ ही साथ दो मिनट का मौन धारण करके एवं तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. टाटा टिनप्लेट यूनियन एडुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी जेम्स डेविस को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

उसके बाद यूनियन के आय व्यय सर्वसम्मति से पास किया गया. कमेटी मीटिंग में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन को लेकर ज्यादा चर्चा हुई. कमेटी सदस्यों ने कहा कि टाटा टिनप्लेट डिवीजन के सभी डिपार्टमेंट में मैनपावर की समस्या चल रही है उसे जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए, कर्मचारी पुत्रों की भर्ती होनी चाहिए. 10 नंबर बस्ती में रह रहे कर्मचारियों को मिले घरों में पानी व बिजली के सिक्युरिटी मनी को वापस व बंद करने सुविधा की मांग की गई.  टाटा स्टील लिमिटेड के अनुसार ही टिनप्लेट डिवीजन का भी ग्रेड रिविजऩ होना चाहिए जिसमें डी ए पॉइंट , प्रमोशन , इंक्रीमेंट आदि पर टाटा स्टील के ग्रेड की तरह बढ़ोतरी होनी चाहिए. बैठक में नाइट शिफ्ट अलाउंस में बढ़ोतरी कराने, कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के दो बच्चों को नौकरी दिलाने, टिनप्लेट टाउनशिप में पानी की असुविधा व पावर कट, क्वार्टर की समस्या को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसीडेंट परविन्दर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट जगजीत सिंह, सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, कमेटी सदस्य राकेश कुमार दिलबागी, सुजीत कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह ,नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, पी रवि शंकर, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *