September 19, 2026
HEALTH (2)

ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई द्वारा सोमवार को टेल्को राम मंदिर परिसर में स्व. डी. पी. सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। दिनभर चले इस शिविर में लगभग 194 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम, स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं स्व. डी. पी. सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। शिविर का उद्घाटन मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा स्व. डी. पी. सिंह के पुत्र अरुण कुमार सिंह ‘डब्लू जी’ ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने स्व. डी. पी. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और आज समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में एकत्रित रक्त केवल ब्रह्मर्षि समाज ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने के लिए टेल्को-बिरसानगर इकाई के अध्यक्ष मृत्युंजय जी तथा कार्यक्रम प्रभारी एवं केबुल इकाई अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चलाया गया था। इसका असर शिविर में उमड़ी भीड़ के रूप में देखने को मिला। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।कार्यक्रम में 61 वर्ष की उम्र में आदित्यपुर से रक्तदान करने पहुंचे सुनील कुमार चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं सबसे कम उम्र की महिला रक्तदाता रिया कुमारी को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। टेल्को इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने जिला एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।भीषण गर्मी के दौरान ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए मंच द्वारा आयोजित इस शिविर को सेवा और मानवता का बड़ा उदाहरण बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर अरुण Kumar सिंह ‘डब्लू जी’ ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्साकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, जिला महासचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण, ठाकुर गोपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, बिरेन्द्र सिंह, जिला सचिव श्रीनिवास ठाकुर, दिनेश कुमार चौधरी, शशी कुमार चौधरी, प्रभाकर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *