प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूरे देश में फैले 30,000 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही, केंद्रीय एजेंसी के पणजी ऑफिस द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, भूषण सूर्यकांत मोये, विलास नारायण पवार और शैलेश दगडू को गुरुवार को ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया। पणजी की एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 1 सितंबर तक ED की कस्टडी में भेज दिया है।
