August 28, 2026
WhatsApp Image 2026-08-28 at 9.43.05 AM

वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के तीसीऔता थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने बिंदी चौक और सुरेश चौक के बीच सुनसान पुलिया के निकट घटना को अंजाम दिया। मृत स्वर्ण व्यवसायी की पहचान विजय साह के 32 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार सोनी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे विशाल कुमार सोनी लोमा के बिंदी चौक स्थित अपनी आभूषण की दुकान को बंदकर घर लौट रहे थे। वह सुरेश चौक स्थित कामेश्वर साह के
मकान में किराये पर रहते थे। मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के ढोली निवासी स्वर्ण व्यवसायी की बाइक को रास्ते में सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने रोका और लूटपाट के दौरान तीन गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सुरेश चौक की ओर भाग निकले। दुकान से उनके घर की दूरी लगभग
एक किलोमीटर थी। मृत स्वर्ण व्यवसायी की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी हुई थी। वह पिछले आठ वर्षों से सुरेश चौक स्थित कामेश्वर साह के मकान में किराए पर रह रहे थे।
एसपी भी मौके गए : व्यवसायीं को गोली मारे जाने की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हाल में विशाल को जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी और तिसिऔता थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। वहीं एसपी शुभांक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *