October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-10-13 at 9.50.59 AM

टाटा स्टील ने रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग आज तीन साल की नई रिसर्च और इनोवेशन साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत ब्रिटेन और भारत के उद्योग जगत और विश्वविद्यालय मिलकर सस्टेनेबल और रिसाइकिल की गई सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगे। इससे दोनों देशों में आर्थिक विकास को गति देने और रणनीतिक लाभ हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, भारत और ब्रिटेन के बीच नीतिगत मिशनों के जरिए जानकारी और अनुभव साझा किए जाएंगे। इनका फोकस संसाधनों के दोबारा इस्तेमाल और महत्वपूर्ण सामग्रियों व खनिजों की मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने से जुड़े बाजार के रुझानों और अवसरों को समझने पर होगा। ये पहल भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के साथ पहले किए गए सहयोग को आगे बढ़ाएंगी।

ब्रिटेन और भारत, दोनों ही इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में सर्कुलर मटेरियल्स से जुड़े नवाचार की अहम भूमिका होगी। इस साझेदारी के लिए यूके सरकार करीब £1.9 मिलियन की राशि देगी, जबकि टाटा स्टील £1 मिलियन का योगदान देगी। इससे कार्यक्रम को उद्योग जगत की विशेषज्ञता का लाभ भी मिलेगा। चुने गए प्रोजेक्ट्स को मिलने वाले अनुदान की राशि के कम से कम आधे के बराबर अतिरिक्त फंडिंग भी मिलेगी। फंडिंग का यह मॉडल उन टीमों को अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने तथा प्रोजेक्ट का विस्तार करने में मदद करेगा, जो पहले से ही इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने के करीब हैं। साथ ही, उन्हें उद्योग जगत के सहयोग और नई विशेषज्ञता का लाभ भी मिलेगा।

सुबोध पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट – टेक्नोलॉजी, R&D, NMB और ग्राफीन, टाटा स्टील ने कहा, “टाटा स्टील का भविष्य सर्कुलर और सस्टेनेबल मटेरियल्स में नवाचार करने और उनके इस्तेमाल को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की हमारी क्षमता पर निर्भर करेगा। इसलिए इस अहम साझेदारी का हिस्सा बनकर हमें खुशी है। यूके सरकार का सहयोग और रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के साथ यह साझेदारी न सिर्फ उपयोगी रिसर्च को वास्तविक औद्योगिक इस्तेमाल तक पहुंचाने का अवसर देती है, जिसका लाभ हम सभी को मिलेगा, बल्कि लंबे समय तक मजबूत और सार्थक संबंध बनाने में भी मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *