October 31, 2026
WhatsApp Image 2026-10-31 at 9.56.10 AM

टाटा स्टील की सिक्योरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन टीम ने हजारीबाग क्षेत्र में टाटा टिस्कॉन ब्रांड की TMT सरियों की कथित चोरी और अनधिकृत हैंडलिंग के मामले में कार्रवाई की है। टीम को सूचना मिली थी कि ट्रांजिट के दौरान टाटा टिस्कॉन की सरियों की चोरी की आशंका है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।जांच के दौरान हजारीबाग-बरही मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक होटल के पीछे खुले स्थान से टाटा टिस्कॉन ब्रांड की TMT सरियां बरामद की गईं। बरामद सामग्री में कटी हुई सरियां भी शामिल थीं। टीम ने बरामद सरियों का रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें जब्त किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
इस मामले में टाटा स्टील की ओर से पदमा थाना में कथित अनधिकृत तरीके से TMT सरियों की हैंडलिंग और चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। मामले में टाटा स्टील की टीम स्थानीय पुलिस के समन्वय से आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई के दौरान टाटा स्टील के हेड सिक्योरिटी अखिलेश कुमार, सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी बिमलेश कुमार राय तथा ब्रांड प्रोटेक्शन के सीनियर एरिया मैनेजर ध्रुबज्योति साहा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *