January 17, 2026
force-2

जिले के बाजारों में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आखिरकार टास्क फोर्स ने कूचबिहार जिले के बाजारों में अभियान शुरू कर दिया है। आज कूचबिहार के भवानीगंज बाजार में टास्क फोर्स के प्रतिनिधि पहुंचे थे। सब्जियों के दाम की उन्होंने जाँच की। उन्होंने भवानीगंज खुदरा बाजार और थोक बाजार में व्यापारियों से बात की। वहीं टास्क फोर्स की ओर से बताया गया है कि व्यापारियों से बात की गई है। टास्क फोर्स की टीम आने वाले दिनों में अलग-अलग बाज़ारों में  जाएंगी। यह देखा जाएगा कि बाजार में सब्जियों की कीमत असमान्य रूप से वृद्धि न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *