September 5, 2026
Screenshot 2026-09-03 at 4.06.16 PM

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रमुख फूड ब्रांड स्मिथ एंड जोन्स ने अपने पास्ता मसाला के लिए एक नया टीवीसी लांच किया है, जिसमें मशहूर अभिनेत्री रसिका दुगल नजर आ रही हैं। रोजमर्रा के स्कूल टिफिन से जुड़ा यह अभियान, एक ऐसा लंच बॉक्स तैयार करने की खुशी को दशार्ता है जिसका बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं और जिसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना पसंद करते हैं। आज की माताएं हमेशा बच्चों के खाने को रोमांचक और नया बनाने के नए- नए तरीकों की तलाश में रहती हैं। स्मिथ एंड जोन्स कुछ नया बनाने की इस उलझन और अनिश्चितता को पूरी तरह खत्म कर देता है। अभियान के बारे में बात करते हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में प्रेसिडेंट पैकेज्ड फूड्स, कैपिटल फूड्स एंड सोलफुल, सुश्री दीपिका भान ने कहा कि हर मां स्कूल का दिन खत्म होने पर एक ही उम्मीद करती है कि बच्चे का टिफिन खाली वापस आए। स्मिथ एंड जोन्स में हमारा उद्देश्य है कि हम बच्चों के लिए बेहद स्वादिष्ट पास्ता पेश करके माताओं के इस काम को थोड़ा आसान बना सकें, जिसे बच्चे सचमुच पसंद करें। यह अभियान स्कूल के लंच ब्रेक के उन रोजमर्रा के पलों से प्रेरित है, जिन्हें हममें से कई लोग बड़े प्यार से याद करते हैं-जहां दोस्त आपस में खाना शेयर करते हैं और लंच टेबल पर खूबसूरत यादें संजोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *