केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) के छात्र शुभ अग्रहरी को ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। शुभ अग्रहरी ने 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल (एसजीएफआई) 2025-26 में CISCE का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा को देखते हुए परिषद ने उन्हें 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की है। शुभ की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनकी सफलता न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
केरला समाजम मॉडल स्कूल परिवार ने शुभ अग्रहरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।
