July 10, 2026
image (3)

पटना के गांधी मैदान के पास स्थित होटल डोरमेट्री में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना पर यहां रेड की है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में 5 महिलाओं, 5 लड़कियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, जब रेड की गई, तो होटल के कमरे में सभी बैठकर आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टी और मौज मस्ती कर रहे थे। पुलिस को अचानक कमरे में देखकर सभी घबरा गए।

इस दौरान उन लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिलने से सभी पकड़े गए। इसी बीच होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जांच में ये भी सामने आया है कि होटल में ऑन कॉल लड़कियां बुलाई जाती थीं। वॉट्सऐप पर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजी जाती फिर डील फाइनल होती थी। गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को पॉश इलाके में स्थित एक होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसके बाद पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (SP) संकेत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। देर रात पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा।
एक्जीबिशन रोड के होटल में छापेमारी की गई थी। वहां से 10 महिला-लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। एक युवक भी पकड़ा गया है। कमरे से शराब सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस होटल में पकड़े गए सभी लोगों को गांधी मैदान थाने लेकर आई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब से और कैसे इस धंधे में सभी आए थे। यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
गांधी मैदान के पास अभिषेक प्लाजा के सेकेंड फ्लोर पर पटना डोरमेट्री नाम से होटल चल रहा था। यह बिल्डिंग G+8 का स्ट्रक्चर है। तीसरे फ्लोर तक कमर्शियल है और उसके उपर रेजिडेंशियल है। यहां आसपास फ्लैट हैं जिसमें लोग रहते हैं।

होटल से पकड़े गए युवक का नाम अशोक कुमार यादव है, जो जहानाबाद का रहने वाला है। वह सूर्या विहार होटल में काम करता है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस होटल में लड़कियां परमानेंट रहती थीं। ऑन कॉल पर कस्टमर होटल में आते थे। पिछले 1 साल से यह धंधा इस होटल में चल रहा था। पश्चिमी SP संकेत कुमार ने बताया, होटल से पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार लड़कियां मिली हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सभी लड़कियां बालिग हैं। पुलिस फरार होटल संचालक की तलाश कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *