सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 95.28 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इसकी वजह डॉलर की मजबूती और ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी थी।
फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बातचीत में कोई ठोस नतीजा न निकलने से स्थानीय मुद्रा पर और दबाव पड़ा, जबकि FII के निवेश से कुछ सहारा मिला।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 95.18 पर खुला और दिन भर 95.18-95.31 के दायरे में कारोबार किया। स्थानीय मुद्रा 95.28 (अस्थायी) पर बंद हुई, जो शुक्रवार के 95.17 के पिछले बंद भाव से 11 पैसे कम है।
