May 4, 2026
image (1)

ऑपरेशन नया सवेरा के तहत जिला पुलिस द्वारा आर्केस्ट्रा में शोषित हो रही 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। जबकि एक महिला सहित दो संचालक को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन नया सवेरा के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक मई को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर पचरुखी थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों का विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल- 9, असम- एक, बिहार- 5, झारखण्ड- 2, उत्तर प्रदेश- 3 एवं नेपाल- एक लड़की शामिल हैं। सभी लड़कियों के वास्तविक नाम, पता एवं उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था एवं इसके पीछे शामिल गिरोह / व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में पचरुखी थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार मधुबनी जिला के सराय थाना क्षेत्र के चांप निवासी अनिल कुमार व पंडोल थाना क्षेत्र के भोर राजग्राम निवासी विशेष पांडेय है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। छापेमारी टीम में महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, थानाध्यक्ष पचरूखी प्रमोद कुमार, प्रभारी एएचटीयू व रेस्कयू फाउन्डेशन दिल्ली के सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *