May 22, 2026
IMG_6708

भारत की नंबर 1 वायर्स और केबल्स कंपनी, ‘पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड’ ने सिलीगुड़ी में अपने नए ‘क्विक सर्विस डिपो’ का शुभारंभ कर अपने वितरण के बुनियादी ढांचे (डिस्ट्रीब्यूशन इन्फ्रास्ट्रक्चर) को और मजबूत बना लिया है। जलपाईगुड़ी और कूचबिहार क्षेत्र के लिए घोषित यह रणनीतिक पहल पॉलीकैब की एक मजबूत, कुशल और चुस्त सप्लाई चेन बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस नए डिपो की मदद से पूरे उत्तर बंगाल क्षेत्र में उत्पादों की तेज डिलीवरी सुनिश्चित होगी, कंपनी की सेवा क्षमता में सुधार आएगा और दूर-दराज के बाजारों तक ब्रांड की पहुँच काफी आसान हो जाएगी।

इस नए डिपो के उद्घाटन और विकास पर अपनी बात रखते हुए पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी , श्री इंधिरदर सिंह खुराना ने कहा कि अपने वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ करना कंपनी की एक प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकता रही है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि उत्तर बंगाल कंपनी के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और सिलीगुड़ी में खुला यह नया ‘क्विक सर्विस डिपो’ कोलकाता में कंपनी के मौजूदा मुख्य वेयरहाउस के एक बेहतरीन पूरक (कॉम्प्लीमेंट) के रूप में काम करेगा। यह सुविधा हमारे स्थानीय चैनल पार्टनर्स और अंतिम ग्राहकों के लिए सुपर-फास्ट डिलीवरी और कुशल ऑर्डर पूर्ति को सक्षम बनाएगी, जिससे ग्राहकों की सेवा प्रतिक्रिया के समय में भारी कमी आएगी और उनका अनुभव बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *