June 10, 2026
image (5)

बिहटा के नेउरा थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी कर 95.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर
को गिरफ्तार किया. आरोपी धीरज कुमार नौबतपुर के नगवा का निवासी है. पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं. पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है.
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेउरा पुलिस को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक धंधेबाज को 95.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी इलाके में सक्रिय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के नगवा निवासी धीरज कुमार, पिता रामप्रवेश सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई है. सूचना के सत्यापन के बाद नेउरा पुलिस ने छापेमारी की, जहां आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
नेउरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *