राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन गोवा के बंबोलिम ए स्टेडियम में किया जा रहा जिसमें झारखंड की महिला खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की झोली में छह पदक डाले. झारखंड को प्रतियोगिता में तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की एथलीट एन ललिता राव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जंप स्पर्धा में 7.89 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता. इसके अलावा उन्होंने लॉन्ग जंप में भी रजत पदक अपने नाम किया व 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपिका दास राय ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में 20.6 मीटर का थ्रो कर रजत पदक जीता. वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की गीता रानी हांसदा ने 800 मीटर दौड़ में 3 मिनट 13 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पानमोनी मुंडी ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर झारखंड की पदक संख्या में इजाफा किया. झारखंड की इस उपलब्धि पर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह व महासचिव एस के तोमर ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य के खिलाडय़िों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
