झारखंंड गोल्फ यूनियन व नव जीवन ज्योति की ओर से राज्य में पहली बार गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित झारखंड गोल्फ यूनियन चैम्पियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों व जमशेदपुर के 100 से अधिक गोल्फरों के स्ट्रेट्स व लॉगेस्ट ड्राइव शॉट्र्स देखने को मिले. महिलाओं ने भी चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं शहर के पत्रकारों के लिए मीडिया पटिंग कम्पीटिशन भी कराया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने अलग-अलग कैटेगरी के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित दो दिवसीय झारखंड गोल्फ यूनियन चैम्पियनशिप में शून्य से 18 मैन इवेंट्स (मेल कैटेगरी में) राज रजनीश विजेता व राजेश पटेल उपविजेता बने. बेस्ट ग्रोस का पुरस्कार अरुण गौड़ को मिला. वहीं शून्य से 18 मैन इवेंट्स (फिमेल कैटेगरी में) पूनम दोशी विजेता व विभूति अडेसरा उपविजेता बनी. बेस्ट ग्रोस का पुरस्कार सुजाता सचदेवा को दिया गया. वहीं 19 से 24 मैन इवेंट्स (मेल कैटैगरी में) एन के अग्रवाल विजेता व जेबी सिंह उपविजेता बने. बेस्ट ग्रोस नवीन गुटगुटिया बने जबकि इसी श्रेणी की फिमेल कैटेगरी में माया चौधरी विजेता व मीनू रावत उपविजेता बनी. बेस्ट ग्रोस का अवार्ड दीप्ति सिंह को दिया गया. ओवरऑल मेल कैटेगरी में स्ट्रेट ड्राइव में जे बी सिंह, लोंगेस्ट ड्राइव अरुण गौड़ व नियरेस्ट टू पिन का अवार्ड पी के धवन को दिया गया।
वहीं ओवरऑल फिमेल कैटेगरी में स्ट्रेट ड्राइव में अलका गर्ग, लोंगेस्ट ड्राइव का अवार्ड पूनम दोशी को व नियरेस्ट टू पिन का अवार्ड अलका गर्ग को दिया गया। शहर के पत्रकारों के लिए आयोजित मीडिया पटिंग कम्पीटिशन में पत्रकार राजेश सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, विद्या सागर, डा. अनुज, नानक सिंह, रंजन झा समेत अन्य ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नानक सिंह व रंजन झा संयुक्त विजेता बने. इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ स्पोट्र्स मुकुल विनायक चौधरी, बासुदेव हांसदा, उज्ज्वल चक्रवर्ती, नीरज सिन्हा, सत्य प्रकाश, सुमित कुमार महतो, पंकज चौधरी, राजेश कंदरवार, साहिल शफीक,मृत्युंजय राय, डा. अनिल कुमार आदि आमंत्रित किए गए थे।
