December 16, 2025
JAMSEDHPUR (2)

स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने कहा कि जमशेदपुर को झारखंड हेल्थ केयर हब हब बनाएंगे. सदर अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक 100 बेड का हॉस्पिटल व उत्तरी भारत पहला हाईटेक सिकल सेल एनीमिना जांच लैब का उदाहरण इसका बड़ा उदाहरण है. जल्द ही जिले में 500 बेड का एक और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल देंगे. इसके बाद एक और 500 बेड का अस्पताल देंगे. उन्होंने कहा कि कोल्हान ने चार मुख्यमंत्री दिया यदि उनमें इच्छा शक्ति होती तो आज जमशेदपुर व कोल्हान क्षेत्र कहा से कहां पहुंच गया रहता लेकिन किसी ने ऐसा करना नहीं सोचा. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ऐसा व्यक्ति है जो सोचता वह करके दिखाता है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सदर अस्पताल मेंं बने अत्याधुनिक 100 बेड का फेब्रिकेटेड व सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके साथ विधायक संजीव सरदार, विधायक पूर्णिमा साहू, विधायक सोमेश सोरेन, डायरेक्टर इन चीफ सिद्धार्थ सन्याल, टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डा. साहिर पॉल समेत अन्य मौजूद थे. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्होंने स्वास्थ्य सेवा सुधार, सरकारी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने कई भावनात्मक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद जमशेदपुर यह दूसरी बार दौरा है। जब वे पिछली बार जिला अस्पताल आए उन्हें युवाओं की वर्षों से लंबित नियुक्ति से संबंधित समस्याएं पता चली थीं। उनके कुछ बच्चे मिले थे, उन्होंने कहा था कि ‘सर, हमारी उम्र निकल रही है, नौकरी नहीं मिली. हमारी फाइल रुकी है, क्या आप हमारी मदद करेंगे. जब उन्होंने उसने जानकारी ली तो बताया कि 8-9 वर्ष पुरानी नियुक्ति फाइल में एक छोटी सी गलती के कारण युवाओं की नौकरी अटक गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने गलती सुधारी और सभी योग्य बच्चों को नियुक्ति पत्र दिया।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाए. सरकार झारखंड और यहां के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  सदर अस्पताल में 500 बेड वाला नया भवन तैयार है और जल्द ही शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भवन तैयार है, लेकिन जनशक्ति की कमी है। डॉक्टर, जीएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ पर्याप्त नहीं हैं, इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

कुछ लोग डॉक्टरों को मनोबल गिराना चाहते

उन्होंने कहा कि कई बार राजनीति के कारण डॉक्टरों का मनोबल टूटता है. कुछ लोग डॉक्टरों का मनोबल गिराते हैं. उन्होंने मंच से ऐसे लोगों से कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को सुधारने दें, सकारात्मक सहयोग दें. जमशेदपुर में टाटा स्टील की भूमिका की सराहना करते हुए कहा किजमशेदपुर को टाटा के नाम से जाना जाता है. बाहर राज्य में जाते हैं और बताते हैं कि हम झारखंड से हैं, तो लोग कहते हैं कि टाटा से हैं. यह गर्व की बात है।

सरकार करेगी ‘यूनिफॉर्म प्राइसिंग सिस्टम’लागू

उन्होंने कहा कि सरकार ‘यूनिफॉर्म प्राइसिंग सिस्टम’ लागू करने जा रही है. सभी निजी अस्पतालों के लिए एसओपी बनायी जा रही जिसके तहत आईसीयू व सीसीयू की दर तय करेगी जिससे कोई भी अस्पताल ज्यादा नहीं ले सकता है. उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि यदि आप निजी अस्पताल में इलाज कराने जाते हैं तो जमीन तक बिक जानी है. उन्होंने यह भी आदेश दे रखा है कि यदि किसी मरीज की इलाज के दौरान मौत होती है तो बिल माफ कर शव को परिजनों को देना है. इसका उल्लंघन किया जाएगा तो वे खुद ऐसे अस्पताल में जाकर ताला ल गाय देंगे।

पढ़ते सरकारी कॉलेज में भाग, नौकरी को भागते प्राइवेट अस्पताल

उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि लोग डॉक्टर की पढ़ाई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में करते हैं।  उसके बाद डिग्री भी लेते हैं।  जब पास कर जाते हैं तो नौकरी के लिए प्राइवेट अस्पताल भाग जाते। इसलिए ऐसा नियम जल्द बनाया जा रहा है कि यदि सरकार कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तो कम से कम पांच वर्षों तक उन्हें सरकारी अस्पातलों में सेवा करनी है।

विधायक पूर्णिमा की मांग का किया समर्थन, की घोषणा

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा वे खुद महिला है इसलिए वे महिलाओं की परेशानी की जानती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री फिलहाल अच्छे काम कर रहे लेकिन जहां कमियां होंगी उसे गिनायेंगी।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि राज्य में एनीमिया व थैलीसिमा की नि:शुल्क जांच हो. विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि पूरे राज्य में एक महीने के अंदर थैलेसीमिया जांच अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल डाटा नहीं है जो जमा कराने का काम करेंगे और उसके बाद जांच अभियान शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *