May 6, 2026
SPORTS

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने 9 मई को बेंगलुरु एफसी के बीच हो रहे मैच को लेकर तैयारी शुरू कर दी. मैच जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में होगा। जेएफसी की नजर लीग के खिताब पर है जो इस मैच के लिए निर्णायक हो सकता है. जेएसपी की टीम फ्लैटलैट में लगतार ट्रेनिंग सत्रों में भाग ले रही, जिसका मुख्य मकसद खेल के सभी पहलुओं में अपनी धार को बरकरार रखना है।

टीम ने नई ऊर्जा व दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है, खासकर केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ मिली हार के झटके से उबरने के बाद, जब उन्होंने चेन्नइयन एफसी व एफसी गोवा के खिलाफ दो बेहतरन नतीजे हासिल किए. जेएफसी के हेड कोच ओवेन कॉयले ने खेल की लय को बनाए रखने और सही मानसिकता के साथ मैदान में उतरने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केरल के खिलाफ मैच के बाद खिलाडिय़ायों की प्रतिक्रिया बेहतर रही है

टीम के अंदर का माहौल बेहद सकारात्मक बना हुआ है. खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं और उनमें जीत का गहरा विश्वास झलक रहा है। बेंगलुरु स्नष्ट के खिलाफ यह मुकाबला महज़ एक आम मैच नहीं है, बल्कि यह अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने व इस बार में अपने लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने का मौका है. जेएफसी 11 मैचों में 21 अंक के साथ टॉप पर है जबकि एसजी मोहन बागान 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *