July 10, 2026
BIHAR

मिड-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भारतीय विदेश सेवा के उप उच्चायुक्त, भारतीय उच्चायोग, नैरोबी (केन्या) सुशील प्रसाद, व काउंसलर, भारतीय उच्चायोग, लंदन (यूनाइटेड किंगडम) मो. शाहिद आलम ने सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर का भ्रमण किया. उनके साथ जिला खनन पदाधिकारी व जमशेदपुर व चाईबासा के जिला उद्योग केन्द्रों के अधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान अधिकारियों ने सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डा. संदीप घोष चौधरी व अलग-अलग विभागाध्यक्षों के साथ संवाद किया.  इस मौके पर उन्हें संस्थान की अनुसंधान व विकास गतिविधियों, प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों व खनिज, धातु एवं पदार्थ क्षेत्र में सीएसआईआर-एनएमएल के महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया गया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने क्रीप परीक्षण प्रयोगशाला, हॉट डिप प्रोसेस सिम्युलेटर प्रयोगशाला, अर्बन ओर रीसाइक्लिंग सेंटर व मैग्नीशियम धातु उत्पादनव व आसवन सुविधा का भ्रमण किया।

इस दौरान वैज्ञानिकों ने इन सुविधाओं में संचालित उन्नत प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा उद्योगोन्मुख नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की. इस मौके पर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने सीएसआईआर-एनएमएल की अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता, विश्वस्तरीय अधोसंरचना व औद्योगिक नवाचार एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *