July 10, 2026
TATA STEEL (2)

टाटा स्टील के स्पोट्र्स विभाग की ओर से इंटर जेडीसी राफ्टिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया जिसमें हॉट स्ट्रीप मिल विजेता बना, जबकि सीआरएम बारा की टीम उपविजेता बनी. वहीं कोक प्लांट की टीम तीसरे स्थान पर रहा।

इस टूर्नामेंट में कंपनी के अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने टीमवर्क, खेल भावना का बेहतर प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में हॉट स्ट्रीप मिल बेहतर प्रदर्शन कर चैम्पियन बना. इस टूर्नामेंट में 23 जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल (जेडीसी) यूनिट्स ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. टूर्नामेंट में 207 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अ तिथि के रूप में टाटा स्टील के स्पोट्र्स विभाग के अमित मोदक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.  उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *