आईसीआईसीआई बैंक ने बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर गांव (बेतिया शहर के पास) में अपनी शाखा खोली है। यह इस गांव में बैंक की पहली और पश्चिम चंपारण जिले में आठवीं शाखा है।
स्थानीय सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ), श्री सत्येंद्र राम ने इस शाखा का उद्घाटन किया।
इस शाखा में कई तरह के खाते खोलने और जमा की सुविधा है, जैसे बचत तथा चालू खाता, सावधि तथा आवर्ती जमा (फिक्स्ड एवं रेकरिंग डिपॉजिट)। साथ ही, इस शाखा में स्वर्ण ऋण, व्यक्तिगत ऋण, खेती के उपकरणों के लिए ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, आवास ऋण, वाहन ऋण, संपत्ति पर ऋण, व्यवसाय ऋण और शिक्षा ऋण जैसी ऋण एवं कार्ड सेवाएं भी उपलब्ध हैं। बैंक की यह शाखा, काम करने के बेहतर अवसर के लिए विदेश जाने वाले ग्रामवासियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, उनकी एनआरआई बैंकिंग ज़रूरतों जैसे इनवर्ड रेमिटेंस, आउटवर्ड रेमिटेंस और फॉरेक्स कार्ड सेवा पर भी विशेष ध्यान देती है।
इस शाखा का परिचालन सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को होता है।
बिहार में आईसीआईसीआई बैंक की 170 से अधिक शाखाएं और 240 एटीएम तथा सीआरएम हैं।
आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों की विशाल संख्या को शाखा, एटीएम, कॉल सेंटर, इंटरनेट बैंकिंग (www.icici.bank.in) और मोबाइल बैंकिंग जैसे मल्टी-चैनल डिलीवरी नेटवर्क के ज़रिए सेवा प्रदान करता है।
बैंक से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए, www.icici.bank.in पर जाएं और एक्स पर हमें www.x.com/ICICIBank पर फॉलो करें।
मीडिया से जुड़े सवालों के लिए, corporate.communications@icici.bank.in पर लिखें।
