भारत की विश्वसनीय और प्रमुख आभूषण कंपनियों में शामिल कल्याण ज्वेलर्स ने आज बिहार के बेतिया में अपने नए भव्य शोरूम का शुभारंभ किया। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इस नए शोरूम का उद्घाटन किया।
शानदार माहौल और कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न प्रतिष्ठित ज्वेलरी लाइनों के विस्तृत कलेक्शन से सुसज्जित यह नया शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इसमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी), मुद्रा (हस्तनिर्मित एंटीक ज्वेलरी), निमाह (टेंपल ज्वेलरी) सहित कंपनी के कई लोकप्रिय हाउस ब्रांड शामिल हैं।
इस मौके पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा, “कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। ऐसे ब्रांड से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो हमेशा अपने ग्राहकों के भरोसे और पारदर्शिता को सबसे ज्यादा महत्व देता है। मुझे उम्मीद है कि बेतिया के लोग कल्याण ज्वेलर्स को खूब पसंद करेंगे और इसे अपना प्यार और समर्थन देंगे। यहां मिलने वाली अच्छी सेवा और खूबसूरत आभूषणों की बड़ी रेंज भी ग्राहकों को पसंद आएगी।”
शोरूम के शुभारंभ पर कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा, “बिहार में हमारे नए शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ हमारा उद्देश्य ऐसा व्यापक खरीदारी केंद्र तैयार करना है, जो हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरी तरह पूरा कर सके। हमारा प्रयास विश्वस्तरीय माहौल और सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है। साथ ही, हम कल्याण ज्वेलर्स के भरोसे और पारदर्शिता जैसे लंबे समय से चले आ रहे मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स ने विशेष इन-स्टोर ऑफर भी पेश किए हैं। इनमें 0% मेकिंग चार्ज* का ऑफर शामिल है। इसके अलावा, कंपनी की विशेष गोल्ड बोर्ड दर भी सीमित अवधि के लिए लागू होगी। कंपनी के अनुसार, यह बाजार में सबसे कम दर है और सभी शोरूम में एक समान है।
कल्याण ज्वेलर्स में बेचे जाने वाले सभी आभूषण BIS हॉलमार्क वाले होते हैं और उनकी शुद्धता की कई स्तरों पर जांच की जाती है। इसके अलावा, ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसमें सोने की शुद्धता, आजीवन मुफ्त रखरखाव, उत्पाद की विस्तृत जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज एवं बाय-बैक नीतियों का आश्वासन दिया जाता है। यह ब्रांड के भरोसे और पारदर्शिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड भी उपलब्ध होंगे। इनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी), मुद्रा (हस्तनिर्मित एंटीक ज्वेलरी), निमाह (टेंपल ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसी डायमंड ज्वेलरी), अनोखी (अनकट डायमंड्स), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए डायमंड ज्वेलरी), अंतरा (वेडिंग डायमंड्स), हेरा (डेली वियर डायमंड्स), रंग (कीमती पत्थरों की ज्वेलरी) और हाल ही में लॉन्च की गई लीला (रंगीन पत्थरों और डायमंड ज्वेलरी) शामिल हैं।
ब्रांड, इसके कलेक्शन और ऑफर की अधिक जानकारी के लिए कल्याण ज्वेलर्स की वेबसाइट पर जाएं – https://www.kalyanjewellers.net/
*नियम एवं शर्तें लागू।
