June 6, 2026
IMG_7313

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रोफेशनल हेयर ब्रांड ‘गोदरेज प्रोफेशनल’ (जो हेयर केयर, कलर, स्टाइलिंग और ट्रीटमेंट प्रोडक्ट्स बनाता है) ने अपना नया ट्रेंडी हेयर कलर कलेक्शन ‘वाइब’ लॉन्च किया है। कोलकाता से पांच जून को जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कलप प्ले’ तकनीक से लैस यह नया कलेक्शन कोलकाता और देश भर के प्रमुख सैलून में बिक्री और सेवा के लिए उपलब्ध है। यह ‘कलर प्ले’ गोदरेज प्रोफेशनल का एक हाई-परफॉर्मेंस कलर सिस्टम है, जिसे विशेष रूप से बालों को पूरा पोषण देने और उन्हें स्वस्थ रखते हुए, चमकदार और लंबे समय तक टिकने वाले ट्रेंडी शेड्स देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस नए ‘वाइब’ कलेक्शन की लॉन्चिंग पर अपनी बात रखते हुए गोदरेज प्रोफेशनल की बिजनेस हेड, भूमिका गोयल ने कहा कि वाइब कलेक्शन दिखाता है कि हेयर कलर का भविष्य किस दिशा में जा रहा है, यानी अब लोग अधिक बोल्ड, एक्सप्रेसिव और ट्रेंडी लुक्स की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि गोदरेज प्रोफेशनल की ‘कलर प्ले’ रेंज से संचालित इस नए वाइब कलेक्शन को भारतीय उपभोक्ताओं को सैलून के माध्यम से सीधे ग्लोबल कलर ट्रेंड्स देने के लिए पूरी तरह डिज़ाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *