June 11, 2026
image (1)

गया जिले के बांकेबाजार थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के निर्देश पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय जबरन सुलह-समझौता कराने का दबाव बनाया। यह भी आरोप है कि समझौते से इनकार करने पर अभद्रता और मारपीट की गई। चार पहिया वाहन थाना में रखने का गंभीर आरोप
पीड़ित अमरेन्द्र पाठक ने कहा कि उनका टाटा सफारी वाहन जबरन थाना में रख लिया गया। वाहन छोड़ने के बदले चार लाख रुपये और चेक की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *