बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या का तरीका इस ओर इशारा कर रहा है कि कातिलों के मन में उसके प्रति गहरी नफरत थी।
हत्या केवल जान लेने के लिए नहीं, बल्कि क्रूरता का संदेश देने के अंदाज में की गई। पहले बजरंग के साथ शराब पार्टी हुई, फिर उसके कपड़े उतरवाए गए और बेरहमी से गला, हाथ की चार अंगुलियां तथा प्राइवेट पार्ट काट डाला गया।
वारदात के बाद न तो ऑफिस के सामान से कोई छेड़छाड़ की गई और न ही नीचे खड़ी उसकी बाइक ले जाई गई। इससे शुरुआती तौर पर यह आशंका मजबूत हो रही है कि हत्यारों का मकसद सिर्फ बजरंग की हत्या करना था।
