May 13, 2026
image (5)

अगमकुंआ थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित गांधी सेतु रोड पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जी-प्लस-टू इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित ट्रांसपोर्ट एजेंसी और तीन अन्य संस्थानों में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे फ्लोर को चपेट में ले लिया. आगलगी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हुई. घटनास्थल पर दमकल की 8 गाड़ियाँ भेजी गईं. फायर ऑफिसर अजय कुमार के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. समय रहते कार्रवाई होने से आग को निचली मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया. हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा. इस घटना में संस्थान में रखे महत्वपूर्ण उपकरण जैसे कई एयर कंडीशनर, डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर और पंखे, टेबल, कुर्सियाँ जैसी कई फर्नीचर के साथ साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें भी पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं.
फायर ऑफिसर ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कोई हताहत नहीं हुआ है. पीड़ित ट्रांसपोर्ट एजेंसी और अन्य संस्थानों के संचालकों द्वारा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *