शेखपुरा अपनी मांगों को लेकर अब छात्र पहले की तुलना में अधिक मुखर नजर आ रहे हैं। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वाजिदपुर में मंगलवार को इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। मेस में परोसे जा रहे भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता से नाराज विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने मेस में हंगामा किया, नारेबाजी की और विरोध स्वरूप अनशन पर बैठ गए।
विद्यार्थियों का आरोप था कि मेस में लगातार घटिया गुणवत्ता का भोजन और नाश्ता परोसा जा रहा है। मंगलवार की सुबह नाश्ते के मेन्यू में इडली थी, लेकिन उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए छात्रों
ने नाश्ता करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्
एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हंगामे के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विद्यार्थी नारेबाजी करते और सामूहिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। संस्थान के प्राचार्य डा. अनिल सिंह यादव ने बताया कि वह मुख्यालय से बाहर हैं, लेकिन
विद्यार्थियों की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। समस्या के समाधान के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को मेस संचालक और विद्यार्थियों के साथ बैठक कर पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी और स्थायी समाधान निकालने का प्रयास होगा।
उन्होंने बताया कि हाल में ही उन्होंने संस्थान में योगदान दिया है। इससे पहले भी मेस की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। मंगलवार को चहल्लुम का गातपत्रित अवकाश होने के कारण संस्थान बंद था, इसके बावजूद विद्यार्थियों का विरोध जारी रहा। आसपास के लोगों के अनुसार संस्थान में लगभग हर सप्ताह या दस दिनों के अंतराल पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन होता रहता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि संस्थान के भीतर बढ़ रही गुटबाजी भी ऐसे विवादों की एक वजह हो सकती है। फिलहाल मेस की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन इस बात का संकेत है कि छात्र अब अपनी समस्याओं और अधिकारों के मुद्दे पर पहले से कहीं अधिक खुलकर आवाज उठा रहे हैं।
