सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर सुबह करीब पौने छह बजे स्टेशनरी दुकानदार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने श्याम कुमार कुशवाहा (40) को गोली मार दी। इससे वहीं उनकी मौत हो गई। बदमाश सीमावर्ती पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर के ओर से आए थे। वे पूजा कर रहे श्याम कुमार कुशवाहा को मंदिर के अंदर जाकर गोली मार दी। मौके पर ग्रामीण एसपी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर वाहनों की जाँच की जा रही है।
