समस्तीपुर और वैशाली जिले के बॉडर पर स्थित बंगरा थाना क्षेत्र के बलीगांव के पास पुलिस एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस और STF ने कुख्यात बदमाश अमन कुमार को दौड़ाकर गोली मारी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली SP शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बलीगांव के पास अमन अपने साथियों के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो अमन ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें अमन को पैर में गोली लगी।
वहीं, अमन का साथी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। Google Preferred Source CTA
समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल:सीतामढ़ी में डेढ़ लाख लूटने वाले अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली, भरत एनकाउंटर के 16वें दिन 2 मुठभेड़
सीतामढ़ी17 घंटे पहले
समस्तीपुर और वैशाली जिले के बॉडर पर स्थित बंगरा थाना क्षेत्र के बलीगांव के पास पुलिस एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस और STF ने कुख्यात बदमाश अमन कुमार को दौड़ाकर गोली मारी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली SP शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बलीगांव के पास अमन अपने साथियों के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो अमन ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें अमन को पैर में गोली लगी।
वहीं, अमन का साथी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
समस्तीपुर सदर डीएसपी ने बताया कि अमन कुमार पेशेवर अपराधी है। वो अभी हाल में जेल से छुटकर आया था। वह किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में था। अमन कुमार चकमहेसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दूसरा साथी लक्ष्मी है, जो मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी का रहने वाला है।
इससे पहले, सीतामढ़ी में पुलिस ने CSP संचालक से डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी है। फैकन कुमार के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके साथ 5 और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 17 जून को आरा में भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। भरत एनकाउंटर के 16वें दिन बिहार पुलिस ने दो एनकाउंटर किया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को फैकन कुमार ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि वो अपने साथियों के साथ रीगा थाना क्षेत्र में है। रेड के दौरान फैकन और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
